आलोट। नगर में शनिवार 9 मई 2026 को विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी आलोट उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में सुबह 4 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार 11 केवी स्टेशन फीडर एवं THQ फीडर पर प्लान शटडाउन लिया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक स्टेशन रोड, प्रेमीलागंज, कारगिल चौराहा, अरिहंत कॉलोनी, शिवधाम कॉलोनी, CS एवेन्यू, श्रीनाथ कॉलोनी, पंचम विहार कॉलोनी, उत्तम कुंज, जगदेव गंज, स्वस्तिक विहार, जयंत कॉलोनी, विक्रमगढ़, मीणा कॉलोनी, जीवनगढ़, ताल रोड सहित इन फीडरों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य की स्थिति के अनुसार शटडाउन की अवधि कम या अधिक हो सकती है।