भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर सलामतपुर थाना क्षेत्र से लगी हुई भोपाल बॉर्डर सीमा पर खुलेआम अवैध शराब बिक्री चल रही है। हाइवे के नज़दीक ही हरी नेट की जाली बांधकर टीन शेड में सुरा प्रेमियों को आसानी के साथ शराब परोसी जा रही है। यहां पर आए शराबियों की वजह से राहगीर परेशान हैं। यह शराबी सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर के शराब पीते हैं। और आने जाने वाले यात्रियों की परेशानी का सबब बनते हैं। जानकारी अनुसार यह अहाता काका ढाबा के पास बिना लाइसेंस के शराब दुकान खुलेआम चल रही है।सूखीसेवनिया शराब ठेकेदार यहां पर कम दामों में शराब बिकवा रहा है। इसी वजह से यहां पर आसपास गांवों से बड़ी संख्या में शराब पीने लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन मेन हाइवे से लग कर ही इस तरह से अवैध शराब खुलेआम बेचना और अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नही करना जांच का विषय है। राहगीरों और यात्रियों ने शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
भोपाल विदिशा हाइवे पर रायसेन भोपाल की बॉर्डर पर अवैध शराब बिक्री जोरों पर, नही हो रही कार्रवाई
सेमरा मदरसा में हुआ सालाना जलसे का आयोजन, बच्चों ने हम्द, नात व तकरीर की पेश, 3 हाफिजों की दस्तारबंदी की गई।
Continue With Google
Comments (0)