सिंगरौली
उप स्वास्थ्य केन्द्र ओड़गड़ी एवं सजहर के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित दो ए.एन.एम का वेतन कटा, कारण बताओ नोटिस जारी
सिंगरौली, 13 मई 2026/कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं की सुगमता और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर जिले में कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकासखण्ड देवसर के अंतर्गत दो उप स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गईं दो ए.एन.एम. के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी देवसर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 13 मई को जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र ओड़गड़ी एवं उप स्वास्थ्य केंद्र सजहर का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान ओड़गड़ी में पदस्थ ए.एन.एम श्रीमती सुधा सिंह और सजहर में पदस्थ ए.एन.एम श्रीमती ऊषा तिवारी बिना किसी पूर्व सूचना या स्वीकृत अवकाश के अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाई गईं। मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एल. सिंह ने इसे शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है, क्योंकि कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित हुईं।कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए दोनों संबंधितों ए.एन.एम का एक दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही उन्हें नोटिस के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण कार्यालय में प्रस्तुत करें।
Continue With Google
Comments (0)