पांच माह में सौ कदम तक ही  पहुंच पाई करहीकला की जांच 

उचेहरा - यह बात सुनने में थोड़ा जरूर अजीब सी लग रही होगा लेकिन जनपद के काबिल अधिकारियो की इस कारगुजरी को जिसने भी सुना जाना वह सब हैरान  रह गया लेकिन यहां हैरानी नही बल्कि जनपद के अधिकारियो की मेहरवानी का यह नतीजा सामने है की 5 महीने में भी नहीं हुईं जांच किसी ने सच कहा हैं कि -"सब गोल माल है भई सब गोलमान है" जनपद के करहीकला में  2 जनवरी 26 को तीन सदस्यीय जांच टीम गई थी लेकिन अभी तक यह जांच पूरी नही हुई केवल फाइलों में यह जांच चल रही है इस बात का खुलासा आर टी आई से  मिले रिकार्ड से हुआ । जांच टीम में जनपद की तकनीकी जानकार एस डी ओ मधु बाग़री स्वयं थी उन्होंने 12 निर्माण कार्यों की जांच में प्रगतिरत कार्यो की कमियां तो पाई और अपने पत्र क्रमांक 139 के अनुसार 3 दिवस के अंदर पंचायत के सरपंच / सचिव को  गुणवत्ता विहीन हुए निर्माण  कार्य की नस्ती ,बिल व्हाउचर ,माप पुस्तिका मंगाई और समय अवधि में उपलब्घ न होने पर 21- 1- 26 को जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखे पत्र अनुसार वस्तुस्थित से अवगत करा दिया  लेकिन यहां हैरानी की बात यह है कि जनपद की एस डी ओ औऱ जनपद के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के चैम्बर के बीच की दूरी बमुस्किल से तीन सौ मीटर से भी कम की होगी लेकिन 5 महीने पहले हुई जांच अभी भी अटकी पड़ी हुई है एक बात यहां औऱ गौर करने वाली है कि एस डी ओ 12 निर्माण कार्यो की कमियां तो पाई थी लेकिन तत्कालीन उपयंत्री राज कुमार पांडेय को लिखे पत्र क्रमांक 558 के अनुसार  उसमें कुल  6 बिंदु ही का उल्लेख है कि आप से द्वारा,6  बिंदुओं का स्पस्ट  प्रतिवेदन नही दिया गया लेकिन अब यहां एक और सवाल उठ रहा है कि 12 में केवल 6 बिंदुओं का जबाब नही मिला फिर आर टी आई में एक भी बिंदु का जबाब क्यो नहीं ? ज्ञात हो कि बीते दिसम्बर माह में ग्रामीणो ने करही कला सरपंच स्नेहलता 
पुष्पेंद्रसिंह के घर के पास से धोबीयांन  मोहल्ला तक बनी पी सी रोड के घटिया निर्माण का मुद्दा उठाया था सोसल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से सरपंच की कार्यप्रणाली पर खुला आरोप लगाते  ग्रामीणो ने कहा था की 6 माह पूर्व बनी रोड के परखच्चे उड़ गए काबिलेगौर है कि जनपद से जब 2 जनवरी 26 को जांच टीम करहीकला गई थी तो ग्रामीणो ने पंचायत के और हुए घटिया निर्माण कार्यों को जांच टीम के समाने उठाया था उसी आधार पर जांच टीम ने कई मदो से हुये 12 निर्माण कार्यों को अपनी जांच में शामिल किया था अभी  हाल ही में पंचायत ने सांषद गणेश सिंह जी के मुख्य अतिथि में होने वाले निर्माण कार्यों की आधार शिला रखी थी लेकिन अब भी ग्रामीणो का सवाल है कि जब सरपंच अपने मोहल्ले की रोड सही नही बनवा  सकतीं तो इनसे पंचायत के होने वाले अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की उम्मीद कैसे की जा सकती है ।