प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान- डाॅ सुमेर सिंह सोलंकी
भाजपा प्रदेश महामंत्री डाॅ सुमेर सिंह सोलंकी ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित, 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश सहित पूरे प्रदेश में “सेवा संकल्प अभियान” आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्य को लेकर आज आलीराजपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री माननीय डाॅ सुमेर सिंह सोलंकी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
ऽ 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान:
भाजपा प्रदेश महामंत्री डाॅ सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सार्वजनिक सेवा यात्रा प्रारंभ की और 26 मई 2014 से देश के प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर राष्ट्रसेवा कर रहे हैं। इस प्रकार संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने का अवसर देश के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस अवसर को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प के रूप में मना रही है। इसी उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा।
ऽ गरीब, किसान, महिला, युवा और आमजन के जीवन में आया बदलाव
डाॅ सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण और जनहित के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया, 12 करोड़ से अधिक इज्जत घरों का निर्माण हुआ तथा बड़ी संख्या में नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा गया। वहीं 80 करोड़ लोगों को निरूशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश में 200 करोड़ से अधिक निःशुल्क टीकों की उपलब्धता, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं।
ऽ आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी विकास और सामान्य जनजीवन को गति मिली है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान और मजबूत प्रतिष्ठा के साथ आगे बढ़ रहा है।
ऽ महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा
श्री सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वुमेन लेड डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की नीति-निर्धारण में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
ऽ सेवा संकल्प अभियान में होंगे अनेक जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम
श्री सुमेर सिंह सोलंकी ने पत्रकारों को अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें समाज के विभिन्न वर्गों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
ऽ 17 सितंबर को सेवा दिवस
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर को प्रदेशभर में “सेवा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर रक्तदान शिविरों सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा एवं समाज के विभिन्न वर्ग सहभागी होंगे।
ऽ हर बूथ पर जलेगा “आशीर्वाद का दीया”
17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रदेश के सभी बूथों पर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक परिवार दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करेगा और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प में सहभागी बनेगा। भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर पहुंचकर भी “आशीर्वाद का दीया” प्रज्ज्वलित करेंगे।
ऽ विद्यार्थियों के बीच “मेरे सपनों का भारत” अभियान
17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सरकारी एवं निजी विद्यालयों में “विकसित भारत” की कल्पना, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना पर चित्रकारी, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
ऽ “नमो सेवा-अनकही कहानियां” से गांव-गांव पहुंचेगा संदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा कार्य, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और आम लोगों के जीवन में आए बदलावों को 15 से 20 मिनट के भावनात्मक एवं संगीतपूर्ण नाट्य तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इन कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्र एवं सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा।
ऽ आंगन मिलन सेवा और सेवा की कहानी
25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बच्चों और माताओं के साथ प्रधानमंत्री जी की पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का सम्मान किया जाएगा।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर “सेवा की कहानी” कार्यक्रम के माध्यम से उन लाभार्थियों की वास्तविक कहानियां सामने लाई जाएंगी, जिनके जीवन में केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से सकारात्मक बदलाव आया है।
ऽ सेवा ज्योति कलश यात्रा से लिया जाएगा विकसित भारत का संकल्प
7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण यात्रा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए “सेवा ज्योति कलश यात्राकृविकसित भारत का संकल्प” निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों को जोड़ते हुए पदयात्रा, साइकिल रैली एवं बाइक रैली के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा एक स्थान पर एकत्र होकर विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।
ऽ “सेवा मेरा योगदान” में 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले “सेवा मेरा योगदान” अभियान में 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी। प्रत्येक नागरिक कम से कम 25 मिनट श्रमदान कर अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकता है। इसमें युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता सहित भाजपा के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ता सहभागी होंगे।
ऽ सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ:
प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकासखंड स्तर पर “सेवा सेतु कैंप” आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर, योजनाओं की जानकारी तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन की प्रक्रिया को भी इन शिविरों से जोड़ा जाएगा।
ऽ जनभागीदारी से बनेगा विकसित भारत:
प्रदेश महामंत्री श्री सोलंकी ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान” केवल भाजपा का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का अभियान बने, यही पार्टी का प्रयास है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” इस पूरे अभियान की आधार भावना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनता से केवल संवाद नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागी बनाया जाएगा।
ऽ वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा
250 बाइक पर 500 यात्री वडनगर के हाटकेश्वर महादेव का जलिभषेक कर यात्रा आरंभ करेगे। यात्री हाटकेश्वर से गुजरात की पवित्र नदिया का जल लेकर लेकर वाराणसी के लिए 10 अलग-अलग टोलीयांे में निर्धारित मार्गो से वाराणसी (काशी) के लिए प्रस्थान करेगे एवं वाराणवी में काशी विश्वनाथ जी का जलाभिषेक किया जाएगा। इसी तरह 250 बाइक पर 500 यात्री वाराणसी (काशी) से पडनगर के लिए प्रस्थान करेगे।
10-10 बाईको की टोलिया बन कर अलग अलग रूटो से प्रस्थान करेगी। ये दोनो यात्राए पुरे देश के हर प्रदेश से होकर गुजरेगी।
इसी के तारतम्य में आलीराजपुर जिले में भी वडनगर से वाराणसी जाने वाली यात्रा के दो दल रात्री विश्राम कर आगे बडेगे। एक दल गुजरात के कवाट से सोण्डवा में प्रवेश करेगा वही दुसरा दल गुजरात के दाहोद से आजाद नगर में प्रवेश करेगा।
ऽ पत्रकारों से संवाद:
पत्रकार वार्ता के दौरान श्री सुमेर सिंह सोलंकी ने अभियान की व्यापक रूपरेखा, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा देश के लिए प्रेरणादायी है और इस यात्रा से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में उपस्थित सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष (मकू) परवाल, जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, राजू मुवेल, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, युवा नेता विशाल रावत एवं जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा, मंत्री रितेश डावर जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, राजेश गुप्ता, चिराग थेपड़िया, सुनील प्रजापति, मुकेश बारेला सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Continue With Google