खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
दो चार पहिया वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक वाहन पलटा
हादसे में 9 लोग घायल दो महिला सहित 7 पुरुष घायल, एक महिला दो पुरुषों की हालत नाजुक
विजुअल // धार जिले के निसरपुर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक वाहन पलट गया ओर दूसरे वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही दूसरी महिला को भी
बड़वानी अन्य मरीजों के साथ रेफर किया गया बताया जा रहा है इको वाहन बड़वानी से निसरपुर की ओर आ रही थी जो बाजार हाट करने गए थे अधिक बारिश के कारण बड़वानी से वापस आ रहे थे पिपल्या घाटी में पहुंचते ही मारुति कंपनी की सैलरियों वाहन जो निसरपुर से बड़वानी की ओर जा रही थी पिपलिया घाटी के बीच रोड खंडवा-बड़ौदा मार्ग क्रमांक 26 पर जोरदार भिड़त हो गई जिससे वाहनों में सवार सभी सवारों को गंभीर चोटें आई हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया सभी मरीजों को तत्काल निसरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया हादसे में घायल मरीज
चेका पति भवा निवासी फूलमाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं
इकरा पिता भदा निवासी फूलमाल,
चन्द्रसिंह पिता भुवानसिंह निवासी मेहलगांव,
अशोक पिता सुरेश निवासी ककराना,
भदा पिता नरसिंह निवासी फूलमाल,
दूरवान पिता नरसिंह निवासी फूलमाल,
रोहित पिता संतोष निवासी निसरपुर
अजय पिता राहुल निवासी निसरपुर
अनिता पति संतोष निवासी निसरपुर शामिल हैं
ड्यूटी डाक्टर राहुल गवली तथा स्टॉप नर्स वार्ड बाय की मदद से दोनों 108 में 8 मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया ड्यूटी पर मौजूद राहुल गवली ने बताया कि तीन मरीज गंभीर घायल है साथ ही अन्य को भी रेफर किया गया स्टॉप नर्सिंग ऑफिसर रंजना बर्मन, मिंटी मसराम, अश्विनी, हर्षित कुमावत तथा वार्ड बॉय श्रीराम चौहान और चिमलसिंह डावर ने घायलों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया
फिलहाल सभी घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जाँच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरटेकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मध्य प्रदेश स्पेशल
सड़क दुर्घटना में 8 घायल
खंडवा बड़ौदा हाईवे पर सड़क हादसा
September 13, 2026 07:28 PM
1 min read
35 views
1/3
Tags:
#aadhaarcentresarainat
#AadhaarTraining
#aadhaar_campaign
#aadhaarupdate
#aam_adami_party
#aaganbadhi
#aanganbadi
#aap_party
#AAP_protest_in_Rewa
#AAP_protest_in_Rewa_
#accident
#accident_budhni
#Accident_During_in_RTO_checking_in_Jabalapur_Shahpura_News
#accident_
#accident_ichhavar_
#accident_in_Dharampuri_
#accident_in_madwash_majhauli_sidhi_
#Accident_In_sugar_Mill_in_Narsinghpur
#accident_in_multai_
#accident_in_tikamgarh
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google