नर्मदापुरम 
दिव्यांग विद्यार्थियों संग माटी से बनाए गणेश, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने गणेशोत्सव के अवसर पर निज निवास स्थित कार्यालय संवाद केंद्र में भविष्य विशेष विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ माटी से भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाईं। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और एकात्मता का संदेश दिया गया।
माया नारोलिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है। मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ बच्चों में रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान भी बढ़ाती हैं। उन्होंने लोगों को माटी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं वितरित कर पर्यावरण हितैषी तरीके से गणेशोत्सव मनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में कुंवर सिंह यादव, रूपेश राजपूत, विकास नारोलिया, योगेश शर्मा, मुस्कान, विनोद, सचिन तोमर, धर्मेंद्र जाट, योगेंद्र सोलंकी, प्रभात पांडे, राजेश चौरे, राजेंद्र ठाकुर, त्रिपाठी, पंडित शुभम भार्गव सहित विद्यालय के विद्यार्थी-शिक्षक, पारिवारिक सदस्य और वरिष्ठजन मौजूद रहे।