गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर तहसील के पटवारी सभागृह में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अनुभा जैन ने साउंड सिस्टम धीमी आवाज में चलाने और फूहड़ गाने न बजाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान नागरिकों ने सड़क पर बढ़ रहे आवारा पशुओं की समस्या का मुद्दा उठाया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख चौराहों पर पुलिस पॉइंट लगाने की मांग भी की गई।

बैठक में एसडीओपी शिखा भलावी, तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी संजय वेदिया, देहात थाना प्रभारी जय सिंह, नगर पालिका सीएमओ अशोक वर्मा सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।