*निवाड़ी/टीकमगढ़।* मध्यप्रदेश के *निवाड़ी जिले के राजापुर गांव* में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। हाईवे पर चलती बस को रोककर *बोलेरो सवार आरोपियों ने कंडक्टर के साथ जमकर मारपीट की और नकदी लूटकर फरार हो गए।*
*कैसे हुई वारदात?*
सूत्रों के अनुसार घटना आज दोपहर की है। *टीकमगढ़-निवाड़ी रूट* पर जा रही एक प्राइवेट बस को राजापुर गांव के पास बोलेरो से आए 3-4 आरोपियों ने ओवरटेक कर रोका। बस रुकते ही आरोपियों ने कंडक्टर से गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।
आरोप है कि आरोपियों ने कंडक्टर की जेब में रखी *टिकट की पूरी कलेक्शन राशि* लूट ली और बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए।
*यात्रियों में दहशत -*
चलती बस में हुई इस वारदात के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। कई यात्री डर के मारे बस से उतर गए। कंडक्टर ने तत्काल *100 डायल और निवाड़ी पुलिस* को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो की तलाश में *नाकाबंदी* शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
फिलहाल कंडक्टर का मेडिकल कराया जा रहा है और लूटी गई राशि का आंकलन किया जा रहा है।
Continue With Google