p> *बम्होरी बराना में शराब दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी, सरपंच सहित 7 नामजद और 40 अन्य पर केस* रिपोर्ट जमील खान टीकमगढ़। *टीकमगढ़। दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी बराना गांव में शराब दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने संचालक राहुल राय की शिकायत पर सरपंच दाखीराम लोधी सहित 7 नामजद और 40 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। नामजद आरोपियों में दाखीराम लोधी उर्फ टाले, दयाराम लोधी, संतोष लोधी, दलवाई लोधी, राज अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार और प्रकाश अहिरवार शामिल हैं। बताया गया कि रविवार को शराब दुकान के विरोध के दौरान विवाद बढ़ गया था, जिसमें दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और आगजनी हुई। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि धारा 115(2), 296(बी), 352(3), 324(4), 190, 191(2), 326(F), 333 और 287 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।