खकनार
डेढ़तलाई - खंडवा हाइवे पर गांव से करीबन दो किलोमीटर दूरी पर निजी स्कूल के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया रोड़ पर ब्रेकर होने के बाद भी वाहन चालक रफ्तार कम नही करते शनिवार करीबन 5 बजे डेढ़तलाई से खंडवा की ओर जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को आयशर ने पीछे से टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद आयसजर भी कुछ कदम दुरी पर पलटी हो गई टक्कर होते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई सूचना पर डेडतलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को 108 एंबुलेंस में इलाज के लिए पहुंचा चौकी प्रभारी शंकर लोन ने बताया कि फरियादी रामेश्वर पिता राजाराम उम्र 38 वर्ष निवासी झोलपुर अपनी पत्नी संगीता के साथ डेडतलाई बाजार से बाइक क्रमांक mp68 mf 1742 अपने गाँव झोलपुरा जा रहा था पत्नी पीछे बैठी थी करीबन 4,40 बजे निजी स्कूल के सामने पीछे से वाहन mp 04 Gb9973 का चालक तेज गति से आया और लापरवाही से बाइक चालक को टक्कर मार दी रामेश्वर व संगीता दोनों बाइक सहित रोड पर गिर गए हादसे में रामेश्वर के दोनों पैरों पर चोट आई संगीता के बाएं हाथ पर चोट लगी दाहिने गाल पर चोट लगने से खून निकल आया ओर शरीर मे अंधुरनी चोट आई आईसर चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया

Continue With Google
Comments (0)