मुंगावली । भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135 वी जन्म जयंती नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें सुबह से ही अंबेडकर भवन के पास लगी अंबेडकर की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए वही दोपहर में एक भव्य शोभा यात्रा नगर में अंबेडकर पार्क से शुरू की गई जो नगर में निकाली गई जो नगर के बस स्टैंड, जय स्तंभ चौराहे, पोस्ट ऑफिस चौराहा, गायत्री मंदिर चौराहा, गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहा से वापस होते हुए अंबेडकर भवन में जाकर इसका समापन किया गया वही इस चल समारोह का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया जिसमें ईमली चौराहा पर ज्ञानालय परिवार संयोजक ओर विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के पुत्र अर्जुन यादव के द्वारा इस भव्य चल समारोह का स्वागत किया गया। जिसमें अर्जुन यादव के द्वारा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ओर चल समारोह में शामिल लोगों को ठंडा पिलाकर उनका स्वागत किया गया वही इस मौके पर ज्ञानालय परिवार संयोजक अर्जुन यादव के द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंबेडकर जी द्वारा बताए गए मार्ग पर आज की युवा पीढ़ी को चलना चाहिए और हमें उनसे एवं उनके आदर्शों को नमन करते हुए अपनाना चाहिए वहीं हम सभी धर्म का पालन करते हैं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताएं रास्ते का अनुसरण करते हुए हम आज की नई पीढ़ी को संदेश देना चाहते हैं की डॉक्टर साहब द्वारा बताए हुए रास्ते पर हमें आगे बढ़ना है । वहीं मंडल महामंत्री रामबाबू दुबे के द्वारा बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। ओर कहा कि आज संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे भारतवर्ष में मनाई जा रही है हमें उनकी आदर्शों पर चलकर सीख लेना चाहिए,आज उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने हम सभी को अपने अपने मौलिक अधिकार दिए है जिनका अनुसरण आज हम सभी कर रहे है इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री रामबाबू दुबे, अविनाश यादव, अनिकेत भार्गव , इंद्रजीत यादव,गुरुशरण यादव, आयुष दुबे सहित ज्ञानालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
बाबा साहब की 135 वी जयंती पर निकाला गया भव्य चल समारोह

Continue With Google
Comments (0)