एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बांसापुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
बुदनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर के मार्गदर्शन में मंगलवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बांसापुर (बुदनी) में विधिक जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण कैंप एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तथा तहसील विधिक सेवा समिति बुदनी के अध्यक्ष डॉ. वैभव विकास शर्मा ने विद्यार्थियों को विधिक सहायता के प्रावधान, विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना एवं उद्देश्य, मोटरयान अधिनियम, संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य, यातायात नियम, किशोर न्याय अधिनियम तथा पॉक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुदनी मिताली पाठक शर्मा ने भी विद्यार्थियों को कानून की बुनियादी जानकारी देते हुए जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर परिषद बुदनी की अध्यक्ष सुनीता मालवीय, शिवानी यादव (रेवा समाज समिति, बुदनी), विद्यालय की प्राचार्या मोनिका रोहिल्ला सहित आशुतोष कुमार मिश्रा, विनय अत्री, कौशल, सचिन कुमार, सचिन पटले, रवि रौशन, कनिका कंवर, शिवेंदु शर्मा, नीर कुमार, नीतेश कुमार, कमलेश कुमार, रेखा यादव, मनीष कुमार, उमा शंकर, वागीश द्विवेदी, राहुल कौशिक, अभिजीत, पुरुषोत्तम, अभिलागण सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Continue With Google
Comments (0)