विस्थापितों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में कार्यक्षमता बढ़ाकर प्रगति लाने के निर्देश
बड़वानी- कलेक्टर जयति सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित भू-
अर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित किए गए भूखंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होने सत्यापन प्रक्रिया, प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदन, पट्टा सूची, रजिस्ट्री प्रक्रिया और कार्य संपादित करने में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर भू-अर्जन अधिकारी और रजिस्ट्री कार्यालय के स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों को राजस्व और एनवीडीए विभाग के अमले के माध्यम से कार्यक्षमता बढ़ा कर कार्य में प्रगति लाए। इस दौरान एसडीएम व भू-अर्जन अधिकारी भूपेंद्र रावत, भू-अर्जन कार्यालय के अन्य स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)