बड़वानी:- मां हिंगलाज की जयंती के अवसर पर शहर में क्षत्रिय भावसार समाज द्वारा मां हिंगलाज की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान माता के जयकारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा। वही समाजजन ने शहर स्थित भावसार धर्मशाला से मां हिंगलाज की शोभायात्रा निकाली।इस दौरान यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भावसारधर्मशाला पहुंची।
मां हिंगलाज जयंती के पावन अवसर पर महिला - पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर यात्रा में ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ माता की आकर्षक झांकी निकाली
इस दौरान यात्रा में महिला-पुरुष भजन-कीर्तन व नृत्य के साथ माता के जयकारे लगाए ।इस
दौरान महिलाओं ने
उत्साहपूर्वक भजन गाए और भक्तिमय नृत्य किया, जिससे वातावरण पूरी तरह से देवीमय हो गया।वही शोभायात्रा का शहर भर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा व जलपान करवा कर स्वागत किया गया। साथ हि हिंगलाज माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान शोभायात्रा के समापन पर माता हिंगलाज का अभिषेक, विशेष श्रृंगार, हवन, और महाआरती
की गई। इस दौरान यात्रा में समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ बुजुर्ग, व महिला ,पुरूष , बच्चे एवं युवतियां शामिल रही इस साथ हि समाज के वरिष्ठ व अध्यक्ष ने समाज के गतिविधियों के बारे में बताया। वही समाज के वरिष्ठों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान महाप्रसादी वितरण कर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए वहीं हिंगलाज जयंती में समस्त भावसार समाज आदि का सहयोग रहा।

Continue With Google
Comments (0)