बेलखेड़ा, जबलपुर जिले के ग्राम पवला निवासी जीवन लाल गोंड ने अपने साथ एवं अपनी दो बच्चियों के साथ हुए गंभीर अपराध के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज से एकजुट होने की अपील की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है, जिसके चलते दिनांक 5 जून 2026, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे थाना बेलखेड़ा का घेराव किया जाएगा।
जीवन लाल गोंड ने समाज के सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर न्याय की इस लड़ाई में सहभागिता दर्ज करें। उनका कहना है कि दोषियों को आजीवन कारावास दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज का एकजुट होना आवश्यक है।
सर्व आदिवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी इस आंदोलन में शामिल होकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग किए जाने की संभावना है।
आंदोलन की मुख्य मांगें:
प्रकरण की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच।
दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर दंड।
पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
"न्याय नहीं तो आंदोलन होगा" के संकल्प के साथ समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

Continue With Google
Comments (0)