मुंगावली में मंडल की मासिक बैठक संपन्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा
मुंगावली में शुक्रवार को मंडल की कामकाजी मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी प्रतापभान सिंह यादव 'पप्पू रातीखेड़ा' थे, जबकि प्रमुख वक्ता के रूप में जिलाउपाध्यक्ष दीपक पालीवाल और विधानसभा संयोजक मनीष मोदी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक की शुरुआत पार्टी के पितृ पुरुष पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चर्चा
जिला संयोजक दीपक पालीवाल ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में देशहित और जनकल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों, विकास योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए रणनीतियां बनाई गईं।
उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सुशासन के क्षेत्र में हुए कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष आयोजन
मंडल प्रभारी प्रतापभान सिंह यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पौधारोपण का आयोजन भी किया गया।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रामबाबू दुबे ने किया और आभार मंडल महामंत्री अविनाश यादव ने व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल उपाध्यक्ष संतोष ओझा, शैलेन्द्र बैस, मंडल महामंत्री रामबाबू दुबे, अविनाश यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम मंगल सिंह दांगी, बंटी टुंडेले, अरविंद प्रजापति, अर्पित सोनी सहित मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)