सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परशुराम जयंती में शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की।*
टीकमगढ़। सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परशुराम जयंती पर शहर में निकली शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएं दी गई।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, भाजपा महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, रविंद्र श्रीवास्तव, प्रजातंत्र गंगेले, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति, शुभम व्यास, आकाश अवस्थी,अक्षय प्रताप सिंह,अजय सिंह गौर,शुभ शेषा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा में पुष्प वर्षा की, विष्णु के अवतारी भगवान परशुराम ने अपनी तपस्या से इस धरती की सुख कामना की, आज भारतीय संस्कृति में उनका विशिष्ट स्थान है, करोड़ों भारतीयों की श्रद्धा एवं आस्था केन्द्र है तथा भगवान परशुराम की जयंती पर हम सभी उनको प्रणाम करते हैं।

Continue With Google
Comments (0)