शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोडरी में गौवंश के साथ क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में पांच से अधिक गौवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल है।
बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीणों ने गांव के आसपास कई गौवंश को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में मामले की जांच शुरू की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह सुनियोजित तरीके से की गई अमानवीय घटना है। लोगों ने दोषियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने सिंहपुर थाने में लिखित आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शवों का परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका को लेकर जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)