*जनता और सरकार के बीच विधायक मजबूत सेतु का काम करने हैं-प्रियंका पेंची*
गुना। मध्य प्रदेश विधानसभा में आयोजित “युवा विधायक सम्मेलन” में जिले की चांचौड़ा विधानसभा सीट से युवा विधायक श्रीमति प्रियंका पेंची ने सहभागिता कर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि विधायक जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करते हैं और उनका दायित्व बनता है कि वे जनता की आवाज को विधानसभा तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं । “लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को सशक्त बनाने में युवा विधायकों की भूमिका” तथा “विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवा जनप्रतिनिधियों के दायित्व एवं चुनौतियाँ” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
अपने वक्तव्य में विधायक प्रियंका पेंचीं ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि आज का युवा नेतृत्व केवल नीतियों के निर्माण तक सीमित न रहकर समाज के हर वर्ग के साथ सतत संवाद स्थापित करे। लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो और उनकी आवाज़ को प्राथमिकता दी जाए। युवा विधायक अपनी ऊर्जा, नवाचार और तकनीकी समझ के माध्यम से शासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बना सकते हैं।
“विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में ठोस एवं प्रभावी पहल आवश्यक है। साथ ही, बदलते सामाजिक-आर्थिक परिवेश, तकनीकी प्रगति और बढ़ती जन अपेक्षाओं जैसी चुनौतियों का समाधान दूरदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए।
उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सम्मेलन न केवल विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त मंच रहा, बल्कि युवा जनप्रतिनिधियों के बीच अनुभव साझा करने और भविष्य की दिशा तय करने का भी महत्वपूर्ण अवसर बना। मुझे विश्वास है कि ऐसे प्रयास लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा भारत को 2047 तक एक विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
प्रियंका मीना का जनता के विश्वास पर जोर

Continue With Google
Comments (0)