प्रेस नोट

छतरपुर पुलिस

*थाना बिजावर डायल 112 पुलिस द्वारा वन्य प्राणियों एवं वृक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगजनी पर शीघ्र किया गया नियंत्रण, एसपी छतरपुर द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत*

 

आज दिनांक 03/03/2026 को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से डायल 112 इवेंट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बाजना रोड, इमलिया तिगड्डा के पास सड़क किनारे आग लग गई है, जंगली क्षेत्र है। राहगीर द्वारा दी गई सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बिजावर की डायल 112 टीम रवाना हुई।

वन क्षेत्र में स्थित वृक्षों एवं प्राणियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आरक्षक प्रताप सिंह एवं डायल 112 पायलट धनीराम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया गया। आग फैल सकती थी जिससे वन्य प्राणियों एवं वृक्षों को नुकसान हो सकता था। पुलिस की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे संभावित बड़े नुकसान को टाला जा सका।

 

*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा डायल 112 टीम की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना कर पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।*

छतरपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।