बड़वानी। शहर स्थित शा. उत्कृष्ट विद्यालय में नेत्र शिविर लगाया गया। इस दौरान संस्थ के 700 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया। इसमें 102 विद्यार्थियों को दृष्टिदोष पाया गया। पश्चात विद्यार्थियों के चश्मे के नंबर की जांच की। वहीं 92 विद्यार्थियों को जिला चिकित्सालय की तरफ से निशुल्क चश्में प्रदाय किए गए। उप जिला कार्यक्रम प्रबंधक अंधतव अनिल राठौर के नेतृत्व में नेत्र सहायक दीपक सोनी, रवींद्र टेकाम, जयनारायण कुशवाह ने बच्चों के नेत्र की जांच की। इस दौरान प्राचार्य अनिल मिश्र सहित स्टाफ मौजूद रहा।
700 बच्चों के नेत्र जांचें, 102 में मिला दृष्टिदोष
शिविर

Continue With Google
Comments (0)