कोतवाली थाने अंतर्गत शहडोल  मेन रोड के किनारे  स्थित  मकान में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग का शव लहलुहान हालत में पाया गया है। सूचना मिलते ही एसपी रामजी श्रीवास्तव  मौके पहुचे ।वही अब पूरे मामले को गम्भीरता से लेकर कोतवाली पुलिस  में  जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है।  बुजुर्ग  रिटायर्ड बैंक कर्मचारी थे। और घर मे अकेले रहते थे। जब घर मे काम करने वाली महिला आई तो बुजुर्ग के शव को देखा और आस पड़ोस को सूचना  दी।
 प्रथम द्रष्टया हत्या का मामला है। डॉग स्काट FSL की टीम भी मौके पर पहुच कर तफ्तीश में जुटी है