जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
खंडवा। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सिविल सर्जन इंजेक्शन कक्ष में भी पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थित नर्सिंग स्टाफ से कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने दवाओं के रख-रखाव, मरीजों को दिए जाने वाले उपचार और रिकॉर्ड सिस्टम की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डॉ. कौशल ने स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल का स्टाफ उपस्थित

Continue With Google
Comments (0)