सड़क हादसे में कलेक्टर के वाहन चालक की मौत, खंडवा-बड़ोदरा स्टेट हाईवे पर स्थित करी के पास हुआ भीषण हादसा, सिर-मुंह में लगी गंभीर चोट
बड़वानी। शहर के अंजड़ मार्ग पर ग्राम करी के पास मंगलवार शाम 7 बजे भीषण सड़क हादसे में कलेक्टर के वाहन चालक की दुःखद मौत हो गई। मृतक 56 मंशाराम पिता धनसिंह केशकर ग्राम करी से किसी काम के लिए बाइक से बड़वानी जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने बुरी तरह टक्कर मारी। जिसके बाद उन्हें लहुलहान हालात में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि मृतक 56 वर्षीय मंशाराम पिता धनसिंह केशकर अपनी बहन के घर मन्नत का कार्यक्रम होने से अवकाश पर थे मन्नत का कार्यक्रम राजपुर के पास शिवा बाबा स्थान पर था। इस दौरान वे वहां से घर लौटने के बाद ग्राम करी से किसी काम के लिए बाइक से बड़वानी जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बुरी तरह टक्कर मार दी जिससे उनकी हालात गम्भीर अवस्था में होने से लहूलुहान हो गई।
हॉलाकि इस घटना को लेकर कलेक्टर जयति सिंह ने भी दुख व्यक्त किया।कलेक्टर सिंह ने कहा कि मंशाराम उनके वाहन चालक थे। हादसे में दुःखद निधन होने के बाद नियमानुसार उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति सहित राहत राशि प्रदान की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शी सचिन पिता कैलाश शर्मा ने बताया कि उक्त हादसा ग्राम करी के पास मॉडल कॉलेज गेट के सामने खण्डवा बड़ोदा राजमार्ग पर शाम 7 बजे हुँआ। जिसमें चालक मंशाराम पिता धनसिंह केशकर,जो कि एनवीडीए विभाग में पदस्थ होकर कलेक्टर के वाहन चालक थे, जो कि इस सड़क सड़क हादसे की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। मंशाराम बाइक से बड़वानी की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे मंशाराम बुरी तरह लुहुलहान होकर चेहरा ओर सिर बुरी तरह से दुर्घटना की चपेट में आ गया।वहीं मृतक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायल कर्मी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
सिर चेहरा डैमेज
इमरजेंसी ओपीडी में तैनात डॉक्टर राम पाटीदार ने बताया कि भीषण दुर्घटना के चलते एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। दुर्घटना में उसका चेहरा और सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। डॉक्टर ने कहा कि मृतक को मुख्य रूप से सिर व मुंह पर गंभीर रूप से चोट लगी थी।

Continue With Google
Comments (0)