अनूपपुर/ बुधवार की दोपहर वन परिक्षेत्र अनूपपुर के किरर बीट अंतर्गत किरर से बड़हर मुख्य मार्ग पर एक सफेद पीठ,सफेद दुम वाला गिद्ध मुख्य मार्ग के किनारे अज्ञात कारणो से मृत स्थिति में पड़े होने की सूचना मनोज पटेल सचिव ग्राम पंचायत औढेरा द्वारा अवगत कराया।
सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मृत गिद्ध के शव को सुरक्षित वन चौकी किरर में लाकर रखा गया है।
विदित है कि 20-21 एवं 22 फरवरी को प्रदेश स्तर पर सभी वन मण्डलो के वन परिक्षेत्रो में संकटापन्न गिद्धों की गणना का कार्य तीन दिनों तक कराया गया रहा।
जिसमें वन परिक्षेत्र अनूपपुर के बड़हर,किरर एवं औढेरा बीट के जंगलों में गिद्धों के चट्टान एवं विभिन्न प्रकार के पेड़ों में विचरण करने पेड़ों में घोसला एवं चट्टानों में आवासों में रहना पाए गए रहे हैं। अचानक अज्ञात कारण से एक गिद्ध की मौत चिंता का विषय बना हुआ है।

Continue With Google
Comments (0)