अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार की मिलीभगत
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में संचालित हो रहें जिला अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए किसी भी तरह का टैंडर अस्पताल प्रबंधन द्वारा नही बुलाया गया है।
बिना किसी तरह का टैंडर किये ठेकेदार 10 रुपये वाहन वसूली कर रहा है। वही रसीद में किसी भी तरह के सील प्रवंधन की नही लगी है। जिससे आर्थिक रूप से फर्जीवाड़े का मामला सामने आ रहा है।
जिला अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के नाम पर बिना टेंडर किये अपने चहेते ठेकेदार भीम सेन साहू साई मोबाईल प्लाजा को 12 हजार रुपये प्रति माह की दर पर ठेका दे दिया गया है। पार्किंग स्थल पर बीते 7 दिनों में वाहन पार्किंग के नाम पर अस्पताल आ रहें मरीज व उसके परिजनों से प्रति वाहन 10 रुपये 2 घंटे के लिया जा रहा है। मगर कितने वाहनों से कितनी रकम वसूली गई। इससे अस्पताल प्रबंधन को मतलब नहीं है। बल्कि महज 12 हजार में ठेकेदार को इसलिए काम सौप दिया गया है क्योंकि उक्त ठेकेदार के पास रेलवे पर्किंग का ठेका चल रहा है।
रसीद में दिख रहा फर्जीवाड़ा
जो रसीद ठेकेदार के द्वारा वाहनों चालकों को दी जा रही है। उस रसीद को प्रबंधन के द्वारा जारी नही किया गया है। जिससे साफ तौर पर प्रबंधन और ठेकेदार की मिलीभगत सामने आ रही है। जबकि उक्त काम के लिए पहले टेन्डर निकाला जाना चाहिए था मगर प्रबंधन में आपसी साठगांठ कर पार्किंग का ठेका साई मोबाईल प्लाजा को दे दिया।
बिना टेंडर,चल रही अस्पताल में पार्किंग
इस मामले में जब हमारे द्वारा अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली गयी तो उन्होंने ने बताया कि बहनों की चोरी दिन में बहुत हो रही थी जिसके चलते ये ठेका बिना टेंडर निकाले दे दिया गया है। ताकि वाहनों की चोरी रोकी जा सकें।
वाहन चालकों से पैसों के लिए हो रही बहस
ठेकेदार के कर्मचारी पार्किंग में लगाये गए वाहन चालकों से अनाप सनाप पैसों की मांग की जाती है जिसके चलते आने जाने वाले लोगों से बहस की हालात रोजाना दिखाई पड़ते है। वही पार्किंग स्थल पर किसी भी तरह की सूचना नही लगाई है जिसके चलते रोजना आने जाने वालों से बहस हो रही है।
सवाल जो माँग रहे जबाब
अस्पताल परिसर किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा पुलिस चौकी बैठाई गई है मगर ठेकेदार को ठेका देने के लिए बाहन चोरी का बहाना प्रबंधन बना रहा है। ठेका देने से पहले पार्किंग से वसूली किसके कहने पर की जा रही है। 12 हजार की रकम किसके बोलने पर तय हुई ये सवाल भी है। मिली भगत न हो रही हो इस बात से इंकार नही किया जा सकता है।
इनका कहना है।
तत्कालिक व्यवस्था के लिए रेलवे पार्किंग में काम कर रहे ठेकेदार को पार्किंग का ठेका दे दिया गया है। टैंडर भी जल्द लगाया जायेगा।
डॉ0 एस आर परस्ते, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, अनूपपुर

Continue With Google
Comments (0)