बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि
भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत, डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर बीना रोड खिमलासा स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर तिराहा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित थे। बाबा साहब एक महान समाज सुधारक और विचारक थे, जिन्होंने अपने संघर्ष और त्याग से करोड़ों वंचितों और शोषितों को आत्मसम्मान से जीना सिखाया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्य अतिथि
- राजाराम मास्टर
- दीपक अहिरवार
- प्रदीप अहिरवार
- संजय अहिरवार
- राकेश ठेकेदार
- लालसिंह मास्टर
विशेष उपस्थिति
सैकड़ों कार्यकर्ता और बाबा साहब के अनुयायी
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी टीआई राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में खिमलासा पुलिस बल ने निभाई। उन्होंने बाबा साहेब की रैली के दौरान यातायात को नियंत्रित किया और वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश दिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।
आइए, बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलें और शिक्षा, समानता और अधिकारों की मशाल को आगे बढ़ाएं।
— प्रतिपाल राजपूत खिमलासा

Continue With Google
Comments (0)