खकनार
*विकासखण्ड खकनार* 
*सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण*
*सेक्टर डोईफोडिया*
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड खकनार के सेक्टर डोईफोडिया के नवांकुर संस्था साईं बाबा ग्राम विकास समिति महलगुलारा द्वारा 
प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम सांडस कला में आयोजित किया गया है ।
इस प्रशिक्षण में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव  एवं समिति के  सदस्य नवांकुर सखीया अपेक्षित किए गए हैं। प्रस्फुटन समिति हनुमंत खेड़ा, सांडस कला, चकबरा, खेरखेड़ा , लोखंडिया के प्रतिभागी उपस्थित हुए प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला समन्वयक मनीष कुवादे  जी द्वारा भारत माता के फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया संस्था सचिव कैलाश पाटिल परामर्शदाता पवन महाजन एवं विकासखंड समन्वक  खकनार अमजद खान । मुख्यमंत्री इन्टर्न  सतीश इंगले द्वारा किया गया प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद के बारे में जानकारी‌‌ संस्थाओं के दस्तावेजीकरण‌ स्वच्छता नशा मुक्ति जल संरक्षण एन जी ओ  प्रबंधन  आदी विषयो पर प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर समस्त प्रतिभागियों को  प्रमाण पत्र वितरण किए जिसमें  जगदीश पटेल संजय राठौर फकीरा तडवी किशोर महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे ।