ईदगाह पर अदा की गई विशेष नमाज, मांगी मुल्क में अमन चैन, खुशहाली की दुआएं 
मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन, एएसपी ने संभाली व्यवस्था की कमान 
बड़वानी। पवित्र रमजान माह के बाद मुस्लिम समाजजनों ने शनिवार को ईद पर्व मनाया ।  समाजजनों ने ईद की नमाज अदा कर देश प्रदेश में अमन चैन, भाईचारा, खुशहाली, तरक्की के लिए हाथ उठाकर दुआएं की। 

शहर के पाटी रोड स्थित ईदगाह पर सुन्नत मुस्लिम जमात के तत्वावधान में ईद की विशेष नमाज सुबह 9 बजे अदा की गई। पश्चात् देश-प्रदेश में अमन चैन, खुशहाली की गई। नमाज पश्चात जमात द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका आदि का बेहतर व्यवस्था के लिए आभार जताया। 

विधायक ने दी मुबारकबाद 

नमाज पश्चात् समाजजनों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, विष्णु बनडे, पार्षद बाबू भाई, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव आदि ने ईदगाह पहुंचकर समाजजनों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 


पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। एएसपी धीरज बब्बर ने भी ईदगाह पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। टीआई बलजीत सिंह बिसेन, यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित पुलिस जवान तैनात रहे।