होली से पूर्व खाद्य विभाग एक्शन में कई दुकानों से लिए सैंपल ,लैब टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई।
बड़वानी:- खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय सहित आसपास संचालित होटल, किराना दुकानों पर पहुंचकर खाद्य सामग्री वस्तुओं के जांच के लिए सैम्पल लिए गए इस दौरान खाद्य अधिकारी पंकज अंचल ने बताया कि भगोरिया पर्व ओर आगामी होली पर्व के मद्देनजर जिले में कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है जिस पर टीम द्वारा जिले के ग्राम धवली व बलवाड़ी में लगने वाली स्थानीय होटल किराणा दुकानो पर पहुंचकर टीम ने खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए इस दौरान टीम ने धवली में संचालित लक्ष्मी किराना दुकान से इन्सटेन्ट गुलाब जामुन ,रोस्टेड चना, पकौड़ी, मिक्चर, व बलवाड़ी की रविंद्र किराना से मिल्क पावडर,व चायपत्ती, सहित श्री चारभुजा किराना दुकान से घी , रोस्टेड चना व अन्य खाद्य प्रदार्थो के नमूने लेते हुए जिन्हें भोपाल की प्रयोग शाला में भेजा गया साथ हि विभागिय टीम ने होटल दुकान संचालको को साफ सफाई रखने सहित उचित सामग्री रखने के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान खाद्य विभाग के मुताबिक खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले दुकान संचालको के खिलाफ ज़िले में यह कार्रवाई जारी रहेंगी। इस दौरान टीम में शामिल कीर्ति रावत भी मौजूद रही।

Continue With Google
Comments (0)