श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याण प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव गढाकोटा में आगामी 16 से 21 मार्च तक

गढ़ाकोटा रवि सोनी । सागर जिले के गढाकोटा प्राचीन अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी घुनघुनीया मंदिर पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित आगामी 16 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित होने वाली श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याण प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव को लेकर युवा भाजपा नेता पं. अभिषेक भार्गव एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी के द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही गजरथ रथ निकलने वाले नगर के विभिन्न मार्गों पर आवश्यक साफ सफाई आदि की व्यवस्था के लिए मनोज तिवारी ने यथायोग्य निर्देश दिए। साथ ही कहा कि श्री मन्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव जैन धर्म का एक अत्यंत पवित्र और भव्य धार्मिक अनुष्ठान है,जो नवनिर्मित जिनालय में भगवान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें तीर्थंकर के जीवन के पाँच मुख्य कल्याणकों-गर्भ,जन्म,तप, ज्ञान और मोक्ष का विधि-विधान से पूजन होता है।