लोक अदालत में मुस्कान के साथ सुलझा वैवाहिक विवाद

 

गढाकोटा । सागर जिले के गढाकोटा में लोक अदालत में एक वैवाहिक विवाद का सुखद और सौहार्दपूर्ण समाधान हो गया। दोनों पक्षों ने आपसी समझदारी दिखाते हुए पुराने मतभेद भुलाकर समझौते का रास्ता अपनाया और मामले का खुशी-खुशी निपटारा हो गया।

यह समझौता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश शर्मा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) अम्बर श्रीवास्तव की उपस्थिति में संभव हुआ। आवेदक पक्ष के अधिवक्ता विवेक भगवत एवं अनावेदक पक्ष के अधिवक्ता विनोद पटेल के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई और अंततः विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकल आया।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत का उद्देश्य भी यही है कि आपसी संवाद और समझदारी से विवादों का त्वरित और सरल समाधान हो सके, जिससे न्याय के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द भी बना रहे इस अवसर पर अधिवक्ता संग गढ़ाकोटा के अध्यक्ष जमील कुरैशी जी एवं अन्य सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहे