गोपाल भार्गव ने 25 मरीजों को एम्बुलेंस एवं बस के माध्यम से बेहतर उपचार हेतु भोपाल के लिए भेजा 

गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में रविवार को पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के निज निवास गणनायक से 25 मरीजों को उनके परिजनों सहित एम्बुलेंस एवं बस के माध्यम से बेहतर उपचार हेतु भोपाल के लिए रवाना किया गया। 

अभिषेक भार्गव ने बताया कि इन मरीजों में 05 माह के मानविक पिता जगदीश,सुरखी,जिला दमोह एवं 02 माह के उत्कर्ष पिता भूपेंद्र, बुडेरा,शाहगढ़ शामिल हैं। जिनके हृदय में छेद की गंभीर समस्या है। इन दोनों बच्चों का संपूर्ण उपचार हमारी वेदिका फाउंडेशन द्वारा कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त 09 माह की बेबी नात्या पिता राजकुमार,बंडा को आंख में खून के धब्बे की समस्या है,जिसका भी समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। रविवार को भेजे गए 25 मरीजों में 05 हृदय रोगी,02 न्यूरोपैथी,02 हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के साथ-साथ लकवा एवं किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज भी शामिल हैं। सभी मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोपाल में निवास,भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सोमवार को सभी को उपचार हेतु भोपाल के विभिन्न अस्पतालों में भेजा जाएगा।सभी शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटे ऐसी मैं कामना करता हूँ।