सरस्वती शिशु मंदिर गढ़ाकोटा का शानदार प्रदर्शन, बहिन श्रद्धा शुक्ला ने MP में 10वीं रैंक हासिल की

गढ़ाकोटा । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गढ़ाकोटा ने इस वर्ष हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय की छात्रा बहिन श्रद्धा शुक्ला ने 10वीं कक्षा में 490/500 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत के साथ मध्य प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल कर विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है।

इसी क्रम में 12वीं कक्षा (गणित समूह) का परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई तथा कुल परिणाम 91.55 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं में भैया रमन अग्रवाल ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, बहिन खुशबू लोधी ने 94.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा भैया अनर्घ जैन ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं में श्रद्धा शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य में 10वीं रैंक हासिल की, जबकि बहिन जान्हवी राजपूत ने 96.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा बहिन आस्था चौरसिया एवं भैया परसोत्तम कुर्मी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा अन्य छात्रों को प्रेरित करने के उद्देश्य से बहिन श्रद्धा शुक्ला का भव्य विजय जुलूस भी निकाला गया, जिसमें नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता मनोज तिवारी ने भी बहिन श्रद्धा शुक्ला को फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस शानदार सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार जैन, व्यवस्थापक श्री मनोज तिवारी, सह-व्यवस्थापक श्री शमिक कुमार शर्मा, प्राचार्य श्री संजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री दयाराम पटेल, कक्षाचार्य श्री संजय कुमार शुक्ला एवं समस्त आचार्य परिवार ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त कराना नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करना है, और उन्हें विश्वास है कि उनके विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करते रहेंगे।