पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर गढ़ाकोटा में कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया

 

गढाकोटा। भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में प्राप्त प्रचंड बहुमत एवं ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में गढ़ाकोटा बस स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के बीच हर्षोल्लास पूर्वक विजय उत्सव मनाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का मुंह मीठा कराया तथा खुशी साझा की। इस मौके पर अभिषेक भार्गव ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व, संगठन की मजबूत रणनीति, समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं देश की जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। यह जीत राष्ट्र निर्माण, विकास एवं सुशासन की नीतियों पर जनता की मुहर है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। और फटाके ,ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया गया। जश्न में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, दिनेश लहरिया एवं पार्षदगण, कार्यकर्ता मौजूद रहे।