निगम आयुक्त प्रातः शहर में भ्रमण के दौरान गंदगी पाए जाने पर होटल,दुकानदारों से 15 हज़ार का जुर्माना वसूल किया गया

 

बुरहानपुर — स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 के अंतर्गत नगर निगम अपनी तैयारी में लगा हुआ है

निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव अपनी निगम टीम के साथ सुबह शहर में भ्रमण पर निकले निरीक्षण के दौरान इकबाल चौक,सुभाष चौक,पाला बाज़ार,मंडी क्षेत्र में दुकानदारों होटल संचालकों द्वारा रोड़ दुकान के सामने गंदगी कर अतिक्रमण किया गया था नगर निगम द्वारा जुर्माना लगा कर चालानी कार्रवाई की गई

निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव एवं सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा द्वारा मार्केट एरिया में भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान सभी दुकान व्यवसाय करने वालों द्वारा रोड पर अतिक्रमण एवं गंदगी करने सभी पर ₹15000 की चालानी कार्रवाई की गई एवं सिंगल यूज पॉलिथीन जब्ती की गई

नगर निगम स्वच्छता के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है. नए नियमों के अनुसार, सड़क, दीवार या सार्वजनिक स्थल को गंदा करने पर स्पॉट फाइन लगाया जा रहा है

निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र में गंदगी करने, पोस्टर लगाने या अवैध रूप से कचरा फेंकने पर जुर्माना. लगाया जा रहा है

यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए की जा रही है. नागरिकों से अपील की गई है कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके निगम के वाहनों में ही डाले

निरीक्षण कार्यवाही के दौरान सहायक यंत्री गोपाल महाजन, अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी,उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल,उप यंत्री सौरव वर्मा,संतोष सोनोने, सुपर वाइजर अजय कनाडे,विजय राय सरदार,राजकुमार कनाडे,विक्की कुरील,अजय भाई,सुजीत वानखेडे, पिंटू दामोदरे एवं समस्त सफाई संरक्षक उपस्थित थे।