*गोवरांव खुर्द में जल चौपाल में पौधारोपण और जल संरक्षण का दिया संदेश*
उचेहरा - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश भर में दिए जा रहे जल संरक्षण के संदेश के तहत विभिन्न नवाचार के माध्यम से नदी तालाब सहित पोखर की सफाई व जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत वसुंधरा जन सेवा समिति मैनहा सेक्टर 4 के द्वारा ग्राम पंचायत गोवरांव खुर्द में जल चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान तालाब की साफ सफाई का कार्य किया गया । कार्यक्रम में परामर्शदाता सतवंत सिंह ने ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्य कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी दी वहीं परामर्शदाता हनुमान सिसोदिया ने जानकारी में बताया कि आगामी दिनों में जल स्रोतों की साफ सफाई के साथ ही पूजा पाठ के कार्यक्रम चला कर लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। नवांकुर संस्था वसुंधरा जन सेवा समिति मैनहा के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रकाश ने कहा कि हमने अपने यहां नर्सरी की स्थापना कर रखी है मानसूनी बारिश शुरू होते ही पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा आप लोगों से निवेदन है कि अपने गांव में कम से कम 10 ऐसे लोगों को तैयार करें जो एक-एक पौधे लगाकर उनकी कम से कम 3 वर्ष तक सुरक्षा का संकल्प लें। सर्जना सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच पिथौराबाद के अध्यक्ष सुरेश दाहिया ने कहा की हमारे पहले की पीढ़ी ने जल संरक्षण से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं उनके किये कार्यों का लाभ हम ले रहे हैं अब हमारा भी दायित्व है कि आने वाली पीढ़ी के लिए पौधे लगाकर ऐसा नवाचार कर के जाएं कि आने वाली पीढ़ी भी हमें याद रखे । कार्यक्रम में परामर्श दाता लक्ष्मी प्रजापति, ओमप्रकाश त्रिपाठी, पुष्पांजलि सिंह परिहार एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गोवराव खुर्द के अध्यक्ष लोकेश सिंह, सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह व सीएमसीएलडीपी के छात्र उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)