प्रशासन ने ग्रामीणो की नही सुनी बात तो होगी भूख हड़ताल
जिला कलेक्टर से मिले ग्रामीण , मिला आस्वाशन
उचेहरा -जनपद के पिथौराबाद के रहवासियों ने शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाकर सीमांकन किए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने सतना कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा ।ग्रामीणों ने चर्चा में बताया कि ग्राम पंचायत पिथौराबाद के मुख्य मार्ग से पिपरहाई हार के खेतों में पहुंचने तक आराजी नंबर 803 में अंग्रेजों के जमाने में शासकीय जमीन से सामूहिक निस्तार हेतु कच्ची सड़क बनाई गई थी जहां से बैलगाड़ी ट्रैक्टर सहित बड़े वाहन आसानी से निकल जाते थे लेकिन वर्तमान में कुछ लोगों द्वारा इसमें कब्जा करने से रास्ता काफी संकरा हो गया है जिसके चलते अब ग्रामीणों को अपने खेत तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है । जिससे किसान अपनी खेती और फसल की देखभाल नहीं कर पा रहे । ग्रामीणों ने शासकीय मार्ग का सीमांकन कराए जाने एवं रास्ता निर्माण को लेकर सतना कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंपा ।
*15 को करेंगे भूख हड़ताल*
ग्रामीणों ने सौंपे ज्ञापन पत्र में कहा कि अगर उक्त आराजी का सीमांकन नहीं कराया जाता है तो 15 मई को इसी मार्ग से जुड़ी नागौद-उचेहरा मुख्य मार्ग में धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल की जाएगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
*इनका कहना है*
1. उक्त आराजी का सीमांकन कराने पूर्व में एसडीएम ,तहसीलदार को पत्र सौंपा जा चुका है पर अब तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
निराकरण न होने से 15 मई को भूख हड़ताल में ग्रामीण बैठेंगे ।
• *रामदेव कुशवाहा अतरवेदिया*
2. पिपरहाई हार में जाने वाले रास्ते में अतिक्रमण करने से यह रास्ता काफी संकरा हो जाने से बड़े वाहन और बरसात के दिनों में और अधिक परेशानी होती है
• *शेषमणी पटेल - पिथौराबाद*
Continue With Google
Comments (0)