गुना। सिंधिया ने करवाया बच्ची का एचपीवी टीकाकरण
बोले- बिल्कुल डरने की बात नहीं है, मैं खुद रोज इंजेक्शन लेता हूं; कुछ नहीं होगा
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिलेभर में बच्चियों का एचपीवी टीकाकरण जारी है। रविवार सुबह म्याना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बच्ची का टीकाकरण करवाया। इस दौरान वह खुद बच्ची का हाथ पकड़कर खड़े रहे। सिंधिया ने बच्ची से कहा कि वह रोज इंजेक्शन लगवाते हैं, डरने की बात नहीं है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
बता दें कि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से 14 वर्ष तक की बच्चियों/छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले के म्याना इलाके के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
इसी दौरान टीकाकरण के लिए वहां पहुंची एक बच्ची से भी उन्होंने मुलाकात की। उन्होंने अपने सामने ही बच्ची को इंजेक्शन लगवाया। इस दौरान बच्ची इंजेक्शन के डर से घबराई हुई थी। सिंधिया ने बच्ची का हाथ पकड़ा और कहा कि कुछ नहीं होगा। मैं रोज इंजेक्शन इंजेक्शन लेता हूं। इसके बाद बच्ची को इंजेक्शन लगाया गया।
जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
इसी क्रम में जिलेभर में टीकाकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मानस भवन के पास स्थित सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी नरेंद्र भारद्वाज (शिक्षक) और जिला चिकित्सालय गुना की राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की परामर्शदाता/काउंसलर रेखा शर्मा द्वारा छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व, लाभ और समय पर टीकाकरण की आवश्यकता की जानकारी दी गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।
सिंधिया ने गुना में बच्ची का एचपीवी टीकाकरण किया

Continue With Google
Comments (0)