*पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा गुना पुलिस कन्ट्रोल रूम में ली समीक्षा बैठक*
*एससी/एसटी एक्ट व गंभीर अपराधों की समीक्षा कर अपराधों का निराकरण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिये निर्देश*
गत दिनांक 25 फरवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा गुना पुलिस कन्ट्रोल रुम में जिले में पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक ली गई । समीक्षा बैठक में गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे । पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा जिले में लंबित एससी-एसटी एक्ट से संबंधित अपराधों की स्थिति की समीक्षा की गई, इस दौरान थानावार लंबित अपराधों, लंबित चालान, लंबित राहत प्रकरणों की समीक्षा कर भविष्य में इन मामलों में और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश प्रदान किए गए । इसके साथ ही प्रकरणों में निष्पक्ष विवेचना, दोषियों पर कार्यवाही, पीडितों को त्वरित न्याय व सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया एवं एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों की उच्चाधिकारियों के द्वारा सतत निगरानी एवं थानों में प्राथमिकता से समीक्षा करने तथा एससी-एसटी बाहुल्य क्षेत्रों में जनचेतना शिविर लगाकर उन्हें उनके विधिक अधिकारों व उनके हित में शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गए साथ ही आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर कार्यवाही हेतु निम्नानुसार निर्देश दिए गए :-
1- सभी प्रकार के लंबित अपराधों का एक निश्चित समयावधि में निराकरण किया जाए ।
2- लघु अधिनियम जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध आर्म्स, अवैध पशु परिवहन, आदि के विरूद्ध अभियान चलाकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जाये ।
3- सभी लेवल पर सीएम हेल्पलाइन, सीएम मोनिट, सीएम हाउस एवं बरष्ठि कार्यालयों की लंबित शिकायतों का समयावधि में संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें ।
4- नाबालिगों के अपहरण के मामलों में तत्परता से कार्यवाही कर अपहृतों को यथा शीघ्र दस्तयाब करें ।
5- संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रियता से कार्यवाही करें और संपूर्ण रिकवरी के प्रयास किये जायें ।
6- थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्वों की सूची तैयार कर उन पर अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें ।
7- थानों पर रखे जाने वाले विभिन्न रजिस्टरों का संधारण सुव्यवस्थित तरीके से किया जावे ।
8- सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी अपने पास लंबित विभागीय शिकायत जांच यथाशीघ्र पूर्ण कर भेजें ।
9- ऐसे अपराधी जो किसी गंभीर अपराध में जमानत पर है और अपने जमानत पर रहने के दौरान भी अन्य आराधिक गतिविधियों में संलिप्त है, ऐसे अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की प्रभावी कार्यवाही करें ।
10- आगामी त्यौहार होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी, महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती आदि त्यौहारों के दौरान समुचित व्यस्था लगाई जाकर त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जावे ।
11- सायबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता हेतु थाना क्षेत्रों में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ।

Continue With Google
Comments (0)