बड़वानी :-अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के चलते कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता ठप है। ऐसे में अब होटल, चाय, नाश्ता दुकान संचालक वैकल्पिक ईंधन की ओर रुझान दिखाने लगे है। हालांकि सिलेंडर के मुकाबले यह ईंधन महंगे पड़ने लगे हैं। साथ ही समय अधिक लगने लगा हैं। कोर्ट चौराहे पर महिला अस्पताल से सटकर होटल संचालन ने डीजल भट्टी लगाकर खाद्य सामग्री बनानई जा रही हैं। होटल संचालक कपिल धनगर के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति ठप हो चुकी है। ऐसे में ताबड़तोड़ डीजल प्लस इलेक्ट्रीक भट्टी तैयार कराई, लेकिन इसका उपयोग काफी महंगा पड़ रहा हैं। कमर्शियल सिलेंडर के मुकाबले डीजल भट्टी में तीन से चार गुना अधिक खर्च लग रहा हैं। तीन दिन से वे डीजल भट्टी पर नाश्ता बना रहे हैं। प्रतिदिन औसत 1500 रुपए का डीजल और बिजली बिल अतिरिक्त लग रहा हैं। भट्टी में 1 एचपी की विद्युत मोटर लगाई हैं, जिसकी तेज हवा के साथ डीजल की बूंदे नोजल में गिरती हैं और चूल्हे तक पहुंचती है। देखने में इस भट्टी की प्रक्रिया पूरी तरह सिलेंडर की तरह ईंधन जैसी संचालित होती हैं, लेकिन फिलहाल यह काफी महंगी पड़ रही हैं। कपिल ने कहा कि जल्द ही कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता होना चाहिए अन्यथा डीजल भट्टी में दुकान चलाना मुश्किल हो जाएगा।
*पैनिक बुकिंग से आई दिक्कत*
जिला आपूर्ति अधिकारी भरतसिंह जमरे ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही हैं। ऐसे में कलेक्टर के आह्वान पर होटल, रेस्टोरेंट, चाय,नाश्ता दुकानदार वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने लगे हैं। घरेलु सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि अचानक सिलेंडर ईंधन व्यवस्था ठप होने की आशंका में अधिक संख्या में बुकिंग की जा रही हैं। पैनिक बुकिंग से व्यवस्था पर जरुर दबाव हैं, लेकिन व्यवस्था सुचारु है। बुकिंग की पूर्ति होते ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। स्थिति देखते हुए अवैध रुप से
संग्रहित कर रखे घरेलु व कमर्शियल सिलेंडर की जब्ती कार्रवाई भी जारी हैं। सोमवार को पाटी क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
*पाटी में कार्रवाई कर 15 सिलेंडर जब्त किए*
वहीं खाद्य विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल ने पाटी में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पाटी के बस स्टैंड की होटलों से 33 हजार रुपए मूल्य के 15 गैस सिलेंडर जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियमक 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण तैयार किए। जिसे सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्रवाई में पाटी बस स्टैंड स्थित महिमा होटल, बालाजी होटल, सोलंकी होटल, सांवरिया ठेला, श्रीश्याम होटल, राधिका होटल, पुष्पा चाय ठेला और शिवाजी होटल से 1-1 सिलेंडर सहित कुंदन फैमिली रेस्टोरेंट, आजाद होटल से 2-2 सिलेंडर तथा मोहिनी होटल से 3 गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई में नायब तहसीलदार पाटी दीपक मर्सकोले, खाद्य अधिकारी लवीना सोलंकी मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)