खबर पर नजर*

**बडवानी:-कम डीजल देने का मामला गरमाया, तीनों विभागों की संयुक्त जांच शुरू। जयस कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय में उक्त मामले को लेकर जताया विरोध। सौपा ज्ञापन,पंप संचालकों ने गलती पर पर्दा डालते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए देने लगे थे डीजल के 500 रुपए , जयस ने की थी फरियादी के साथ पहुँचकर थाने में शिकायत । जयस  का कहना एचपी पंप के कर्मचारी और मालिक के विरुद्ध की जाए धोखाधड़ी सहित ठगी के मामले पर रिपोर्ट दर्ज। की जाए दंडात्मक कार्रवाई* ।**

बड़वानी:- शहर के राजघाट रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर टैक्टर में 2 हजार की जगह 1500 का डीजल डाले जाने का मामला अब जांच की आंच में आ गया हैं। पुलिस ने भले ही इस मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने तीन विभागों का संयुक्त दल गठित कर मामले की जांच सौंप दी हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में जयस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय में उक्त मामले को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार सोनू गोयल को सौंपा। वहीं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी भरतसिंह जमरे से मिलकर पूरा मामले से अवगत कराया और जांच की मांग की।
जयस द्वारा सौंपे गए आवेदन में बताया कि जिले के सिलावद थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरगांव निवासी खुमालिया पिता नुरज्या डावर ने रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में बड़वानी के राजघाट रोड बस स्टैंड के पास एचपी पेट्रोल पंप से 2000 रुपए का डीजल डलवाया, लेकिन लेकिन मीटर डीजल कम दिखने पर, वापस पेट्रोल पंप पहुंचा कम डीजल डालने की शिकायत की। जिस पर संबंधित पंप कर्मी ने अपनी गलती स्वीकार की, वहीं पंप संचालकों ने गलती पर पर्दा डालते हुए हाथ जोडक़र माफी मांगते हुए डीजल के 500 रुपए देने लगे, लेकिन फरियादी ने जयस सदस्यों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायत आवेदन सौंपा था।

जयस पदाधिकारी सतीश डुडवे ने कहा कि पेट्रोल पंप द्वारा कई अनपढ़ व गरीबों लोगों के साथ आए दिन धोखाधड़ी की जा रही हैं। जिसको पता कुछ लोगों चलता हैं, लेकिन जिसको पता नहीं चलता वो ठगी का शिकार होते हैं। ऐसी घटनाएं आए दिन होती हैं। जिस पर  रोक लगाना आवश्यक है। कम डीजल देने वाले उक्त एचपी पंप के कर्मचारियों व मालिक के विरुद्ध धोखाधड़ी व ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई होना चाहिए। ताकि  भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुर्नरावृति न हो। जयस कार्यकर्ताओं ने मांग की हैं कि चार दिन में इस मामले की सुक्ष्मता से जांच कर कार्रवाई की जाए, अन्यथा वो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

जिला आपूर्ति अधिकारी भरतसिंह जमरे ने चर्चा में बताया कि डाया भाई एंड कंपनी के पेट्रोल पंप पर 2 हजार की जगह 1500 का डीजल डालने का मामला सामने आया है। इसकी जांच के लिए राजस्व, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग और नापतौल विभाग की संयुक्त टीम गठित की हैं। इसमें तहसीलदार, नापतौल अधीक्षक और आपूर्ति विभाग के सेल्फ ऑफिसर को शामिल किया हैं। ज्ञापन में की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। दल द्वारा दो-तीन में जांच पूर्ण कर रिपोर्ट पेश की जाएगी। जांच उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी।