खकनार 
खकनार वन परिक्षेत्र के पलासपानी बिट कक्ष क्रमांक 355 में मादा  बाघ शावक की मौत से वन विभाग में  हड़कंप मच गया घटना सामने आते ही प्रशासन ने अलर्ट मोड में आते हुए मौके को सील कर जा शुरू कर दी शुक्रवार को भोपाल से आई टीम और सीसीएफ सहित अन्य वन  अफसरों की मौजूदगी में एससोपी  के अनुसार मादा बाग का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया  घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वाड बुलाकर आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया वन विभाग की टीम ने घटनास्थल को सील किया आसपास के इलाके की बारीकी से तलाशी ली गई हर संभावित एंगल से जांच शुरू की गई मामले को हल्के में नहीं लिया जा रहा हर पहलू पर गहन पड़ताल जारी है यह क्षेत्र मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की सीमा पर है महाराष्ट्र से बाघों का मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आना-जाना लगा रहता है क्योंकि बुरहनपुर जिला महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व से भी सटा है   फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी