दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। झंडेवालान मंदिर के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बस में दो-दो सीटों (डबल सीट) की व्यवस्था थी और सभी सीटों पर यात्री सवार थे। हादसा देर रात हुआ, जब बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, जिसमें तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)