खकनार
जनपद शिक्षा केंद्र खकनार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशेष आवश्यकता वाले 35 दिव्यांग बच्चों को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे एवं उनके परिजनों ने भाग लिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना व विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है जिससे उनका शैक्षणिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सके
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष राकेश सोलंकी खकनार जनपद सीईओ सुनीता बगेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ जनपद सदस्यगण एवं शिक्षकगण भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को साइकिलें वितरित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर प्रसन्नता व्यक्त की

Continue With Google
Comments (0)