खकनार

*पुलिस थाना खकनार को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता।*

 

*खकनार पुलिस व्दारा चोरी के दो आरोपियो को चोरी किये गये पानी की पनडुब्बी मोटर व केबल वायर के साथ किया गिरफ्तार।* 

 

चौकी देडतलाई थाना खकनार क्षेत्र के ग्राम देडतलाई के फरियादी अनिल पिता चिंताराम मार्को के खेत से दिनांक 23/02/26 व 24/02/26 की रात्रि मे अज्ञात आरोपियो द्वारा खेत की पानी पनडुब्बी मोटर व केबल वायर चुराकर ले गये थे । फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 24/02/26 को थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 62/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।  

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में फरार, उद्दघोषित आरोपियो एवं चोरी के प्रकरणो में फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया जा रहा था । 

 

इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी खकनार अभीषेक जाधव द्वारा टीम गठित कर दिनांक 25/02/26 को चौकी प्रभारी शंकर लोने को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति शेखपुरा तरफ से देडतलाई तरफ मो.सा. पर पानी की पनडुब्बी मोटर व केबल वायर लेकर आ रहे है । सूचना पर विश्वास कर प्रआर 409 वसीम, आर 550 जय व आर 145 आयुष पटेल, सैनिक गौरव को हमराह लेकर रवाना हुआ तथा देडतलाई शेखपुरा रोड पर एस्सार पंप के पास दो व्यक्ति हीरो स्पलेंडर मो.सा. लेकर आते दिखे जिन्हे रोककर पुछताछ करते अपना नाम विजय उर्फ गोलू पिता बलीराम कास्डेकर जाति कोरकू उम्र 25 साल व मांगीलाल उर्फ नीतू पिता गोमा चतुरकर जाति कोरकू उम्र 33 साल दोनो निवासी कुसुमकोट थाना धारणी जिला अमरावती का होना बताया दोनो से मो.सा. पर रखे पनडुब्बी मोटर व केबल वायर के संबंध में हिकमत अमली से पुछताछ करते दोनो ने ताप्ती पुल के पास एक खेत से अपने साथी सतीश पिता छोटेलाल जाति कोरकू निवासी कुसुमकोट के साथ चोरी करना बताकर अपना जुर्म करना स्वीकार किया । आरोपियो से उक्त मश्रुका व घटना मे प्रयुक्त मो.सा. हीरो स्पलेंडर जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर रिमांड लेकर अन्य अपराधो के बारे मे पूछताछ की जा रही है । 

*गिरफ्तार आरोपीगण*

 

1.*विजय उर्फ गोलू पिता बलीराम कास्डेकर जाति कोरकू उम्र 25 साल निवासी कुसुमकोट*

 

2.*मांगीलाल उर्फ नीतू पिता गोमा चतुरकर जाति कोरकू उम्र 33 साल निवासी कुसुमकोट*

*फरार आरोपी*

 

3.*सतीश पिता छोटेलाल जाति कोरकू निवासी कुसुमकोट*

 

*आरोपियो से जप्त मश्रुका*:

 

*हीरो स्प्लेंडर मो.सा. क्र एमएच-27-डीएक्स- 2750, 01 पनडुब्बी मोटर व केबल वायर करीबन 300 फीट कुल मश्रुका 70000/- रूपये की जप्त की गई।*

 

*महत्वपूर्ण भूमिका*:

 

निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शंकर लोने, प्रधान आरक्षक वसीम खान, प्रआर शिवनारायण पाल, सैनिक 1201 गौरव व सैनिक 107 संतोष की सराहनीय भूमिका रही ।