खकनार
 ग्राम रामाखेड़ा खुर्द में पेड़ से निकल रहा  जल, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ 

ब्रह्मपुर  जिले की  खकनार ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रामाखेड़ा खुर्द के महूपाल  में बुधवार को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला  जिसे देखने दूर दूर से ग्रामीण जा रहे है  प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ स्थित कऊ के झाड़ (पेड़) से अल सुबह से ही जल निकलता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौके पर पहुंच रहे हैं।
 इस स्थान पर हर वर्ष महा  शिवरात्रि के अवसर पर मेला भी लगाया जाता  है और लोग यहां आकर पूजा-अर्चना  करते हैं। लेकिन इस बार पेड़ से जल निकलने की घटना को देखकर लोगों में काफी उत्सुकता और आस्था देखने को मिली।
मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई और कई श्रद्धालु इस जल को पवित्र मानते हुए बोतलों में भरकर अपने साथ ले जाते हुए भी नजर आए। पूरे दिन यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और दूर-दराज के गांवों से भी लोग इस अनोखे नजारे को देखने के लिए पहुंचते रहे।
ग्रामीणों के अनुसार ऐसा दृश्य यहां पर पहली बार देखने को मिला है, जिसके कारण लोगों में कौतूहल और श्रद्धा दोनों दिखाई दे रही है। फिलहाल मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है और यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोग इसे  चमत्कार  मान रहे है