खकनार.।हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खकनार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कक्षा 12वी में कॉमर्स संकाय की छात्रा सपना प्रकाश पवार ने 500 में से 450 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम एवं कृषि संकाय से सुहानी संजीव ने 500 में से 426 अंक एवं रामलाल भुवानसिंग ने 500में से 420 अंक प्राप्त कर दृतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वी में राम सुधाकर पाटिल ने 500 मे से 430 अंक, सविता सदाशिव ने 418 अंक, सिमरन मंगल ने 405 अंक प्राप्त क्रमशः प्रथम, दृतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अधिकतर विद्यार्थी प्रथम एवं दृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। विद्यार्थियों की सफलता पर सभी शिक्षकों एवं विद्यालय स्टॉफ ने विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु शुभकामनायें दी।