खिमलासा की चांदनी दांगी ने 10वीं परीक्षा में राज्य में पाया 10वां स्थान, क्षेत्र का नाम किया रोशन

आज घोषित हुए कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में खिमलासा के लिए गर्व का क्षण आया है। पीएम श्री विद्यालय की छात्रा चांदनी दांगी ने पूरे राज्य में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे खिमलासा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह सफलता चांदनी की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार चांदनी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।

चांदनी का पारिवारिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि

चांदनी दांगी साधारण परिवार से आती हैं। उनका जन्म ग्राम निवारी में हुआ था। उनके पिता भूपेन्द्र दांगी और माता श्रीमती लक्ष्मी दोनों शिक्षित हैं और कृषि कार्य करते हैं। पिता के पास दो एकड़ जमीन है जिससे वे परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिमलासा में पूर्व प्राचार्य राजेंद्र सिंह राजपूत और नवागत प्राचार्य सुरेश कुमार अहिरवार के नेतृत्व में शिक्षिका श्रीमती सबित्री मिश्रा, शिक्षक उपेन्द्र कुमार चढ़ार एवं सभी गुरुजनों के आशीर्वाद से चांदनी ने मध्यप्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

सम्मान समारोह

नवागत सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल आज शाम 5 बजे चांदनी दांगी के स्वागत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर स्कूल परिसर के शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है।

भविष्य की योजना

चांदनी का सपना इंजीनियरिंग करने का है। उन्होंने सभी गुरुजनों से आशीर्वाद लिया और सागर के लिए रवाना हो गई हैं।